DAHI KHANE KE FAYDE||BENEFITS OF CURD

दही खाने के फायदे 

दही का सेवन हज़ारों वर्षों से मनुष्य करता आ रहा है दही के नियमित सेवन से बहुत से फायदे हैं, जैसे इम्यून सिस्टम को मजबूत करना ,हड्डियों को मजबूत बनाना ,वजन कण्ट्रोल करना आदि दही एक डेरी प्रोडक्ट है जिसे दूध से बनाया जाता है दही का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है दूध को लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया के साथ फर्मेन्टेड करके दही को तैयार किया जाता है दही में प्रोटीन कैल्शियम पोटैशियम ,फॉस्फोरस विटामिन्स तथा मैग्नीशियम जैसे पौषक तत्व पाए जाते हैं


दही के सेवन से होने वाले फायदे 

योगर्ट एक प्रकार का डेरी प्रोडक्ट है जो की बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है दही पौषक तत्त्व से भरपूर होता है 

1 PROBIOTICS का स्रोत 

दही में PROBIOTICS पाए जाते हैं जो पेट के स्वास्थ्य के लिए महत्पूर्ण होते हैं दही में लेक्टोबैसिलस बैक्टीरिया पाया जाता जो की हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है इसे फ्रेंडली बैक्टीरिया भी कहते हैं ,दही में कैल्शियम ,विटामिन बी 6 ,विटामिन बी 12 ,पोटैशियम ,मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों,दाँत ,आँखों केलिए फायदेमंद होते हैं 

weight management 

दही में प्रोटीन ,कैल्शियम ,और probiotics पाया जाता है इस से वजन कम करने में मदद मिलती है इसके नियमित सेवन से भूख कम लगती है और मेटाबोलिज्म भी बेहतर हो जाता है यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है 

त्वचा के लिए फायदेमंद 

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है ये त्वचा को कोमल और चमकदार बनता है एक्नी और पिम्पल्स को दूर करता है 

हल्दी और दही का फेसपैक  

सामग्री 

हल्दी पाउडर -1 चम्मच 

दही सादा -2 बड़े चम्मच 


instruction 

1. एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी पाउडर और दो बड़े चम्मच सादा दही लें 

2. एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए दही और हल्दी को अच्छी तरह से मिक्स कर ले 

3. अपने चेहरे को अच्छे से धो लें और साफ़ तौलिये से मुँह को थपथपा कर सूखा ले 

4. हल्दी और दही के मिश्रण को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाए ,आँखों के आस पास इस पेस्ट को न लगाए 

5. पैक को लगभग 15 -20 मिनट तक लगा रहने दे 

6. पैक सूखने के बाद अपने चेहरे को धो ले और चेहरे को सूखा ले फिर मॉइस्चराईज़र को धीरे धीरे लगाए

benefits 

1. हल्दी में antiflamattory गुण होते हैं जो मुहांसो और दाग धब्बों को कम करने ,और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं 

2. दही में लैक्टिक एसिड होता है जो एक्सफोलिएट के रूप में कार्य करता है जो स्किन की डेड सेल्स को हटाता है और नई स्किन सेल्स को बढ़ावा देता है यह त्वचा को मॉइश्चराइज़ करता है 

किसी भी घरेलु फेसपैक लगाने से पहले पैच परिक्षण ज़रूर कर ले अगर आपकी स्किन ड्राई है या फिर आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन जैसी समस्या है तो आप इस पेस्ट में शहद ,नीम्बू का रस आदि मिलकर लेप तैयार कर सकते हैं 

DISCLAIMER : इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सुचना के उद्देश्य के लिए है इन्हे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नही लिया जाना चाहिए ,किसी भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपना डॉक्टर से परामर्श जरूर लें


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.