खीरा खाने के फायदे (benefits of cucumber )
खाली पेट खीरा खाने के बहुत से फायदे हैं खीरा खासतौर से सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सलाद में क्या जाता है इसके अलावा इसका इस्तेमाल वजन घटाने तथा स्किन प्रोब्लेम्स को दूर करने के लिए भी किया जाता है ,यह गर्मियों आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है खीरा कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है
Hydration
खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है ,लगभग 95% जो आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है इसका उपयोग गर्म मौसम में या व्यायाम के बाद कर सकते हैं
RICH NUTRIENT
खीरा में कैलोरी बहुत कम होती है ,खीरा में विटामिन सी और के ,पोटाशियम और फाइबर जैसे आवश्यक पौषक तत्व होते हैं जो की सेहत के लिए लाभदायक होते हैं
ANTIOXIDENT
खीरा में बीटा-कैरोटीन और फ्लैवोनॉइड जैसे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से मुक्त रखने में मदद करता है और पुरानी बिमारियों को खतरे को कम कर सकते हैं
COOLING PROPERTIES
माना जाता है की खीरे में COOLING PROPERTIES पायी जाती हैं जो सनबर्न को कम करने में और सूजन को कम करने ,और त्वचा की जलन को कम करने में मदद कर सकती हैं खीरे को SLICE को बॉडी पर लगाने से ठंडक मिलती हैं खीरे के स्लाइस को आँखों पर लगाने से आँखों गर्मी और जलन दूर की जा सकती है
DIGESTIVE HEALTH
खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है तथा फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है जो पाचन में सहायता करती है और कब्ज की समस्या को भी दूर रखती है
SKIN HEALTH
खीरे के उपयोग स्किन प्रोबलम को दूर करने के लिए किया जाता है खीरे को त्वचा के ऊपर लगाने या इसका सेवन से त्वचा हाइड्रेट होती है ,खीरे के अर्क के इस्तेमाल से चेहरे की सूजन को कम करने में मदद मिलती है खीरे के स्लाइस का उपयोग अक्सर चेहरे के उपचार में सूजन को कम करने और त्वचा को ठंडक देने के लिए किया जाता है खीरे के मास्क ,क्रीम ,लोशन का उपयोग त्वचा को नमी देने सूजन को कम करने और स्वस्थ रंगत को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है
WEIGHT MANAGEMENT
खीरा वजन को घटाने ,या वजन को कण्ट्रोल करने के लिया अच्छा विकल्प है खीरे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और पानी की मात्रा अधिक होती जो क्रेविंग को कण्ट्रोल करने में मदद करती है जो की पेट के भरे होने का एहसास कराती है जिस से हमे वजन काम करने में सहायता मिलती है
HEART HEALTH
खीरे में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है जो की हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है इसके अतिरिक्त कुकुर्बीटासिन जैसे यौगिक की उपस्तिथि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है खीरे का सेवन हृदय रोग के जोखिमों को कम करने में मदद कर सकता है
HYDRATION AND DITOXIFICATION
खीरा में उपस्थित जल की मात्रा शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकलने में मदद करती है और डिटॉक्सिफिकेशन में सहायता करती है
BONE HEALTH
खीरे में विटामिन के पाया जाता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है क्योंकि यह कैल्शियम अवशोषण में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है
ANTIFLAMATTORY PROPERTIES
खीरे में इन्फ्लैमटोरी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं ,जो शरीर में सूजन को कम करने और गठिया जैसी स्तिथियों के लक्षणों को कम करने में करने में मदद कर सकते हैं
DISCLAIMER : खीरे से विभिन्न स्वास्थ्य लाभ होते हैं परन्तु यह याद रखने योग्य है की खीरे का प्रयोग करने से पहले हेल्थ स्पेशलिस्ट से परामर्श अवश्य लें खासकर यदि आपको पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या है
.jpg)
.jpg)