DHANIYA KE FAYDE||BENEFITS OF DHANIYA

 DHANIYA KE FAYDE ( BENEFITS OF CORIANDER)

धनिया यानी कोरिएंडर ,एक आम मसाला  है जो अक्सर खाने में इस्तेमाल किया जाता है  धनिया के बीज महत्वपूर्ण औषधिये गुणों से भरपूर होते हैं ,इसके अलावा ,धनिया के पत्ते और बीज का इस्तेमाल आयुर्वेद और देसी इलाज में भी किया जाता है  

धनिये के फायदे निम्नलिखित हैं 

DIGESTIVE HEALTH (पाचन स्वास्थ्य )

धनिया पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है और कब्ज में राहत देता है ,धनिये के बीज के सेवन से पेटदर्द ,गैस कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है 

ANTIOXIDENT PROPERTIES (एंटीऑक्सीडेंट गुण )

धनिये में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा करता है  ,और जिस्मानी नुक्सान से बचाता है 

BLOOD SUGAR  CONTROL (ब्लड शुगर को नियंत्रित करना )

कुछ शोधों से पता चलता है की धनिये के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है यह डॉयबिटीज को कण्ट्रोल करने में भी मदद करते हैं इसीलिए यह डॉयबिटीज़ के मरीज़ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है 

CHOLESTROL MANAGEMENT (कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना )

धनिये में मौजूद कंपाउंड्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता हैं और दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं 

RESPIRATORY HEALTH (स्वशन स्वास्थ्य )

 धनिये के बीज का चूर्ण स्वाश के मसलों में फाायदा प्रदान कर सकता है इसका इस्तेमाल सर्दी ,खांसी और सांस की तकलीफ के इलाज के लिए किया जा सकता है 

ANTIMICROBIAL PROPERTIES (रोगाणुरोधी गुण )

धनिये के बीज में एंटीमाईक्रोबिअल गुण होते हैं जिस से बैक्टीरिया और अन्य माइक्रो ऑर्गनिज़्म को रोकने में मदद मिलती है इस से इन्फेक्शन से बचने में मदद मिलती है और रोगों को दूर रखने में मदद मिलती है 

ANTI -FLAMATORY PROPERTIES (सूजनरोधी गुण )

धनिया के बीज में एंटी फ्लैमटोरी गुण होते हैं जो शरीर के अंदर होने वाले सूजन को कम करते हैं इस से आर्थराइटिस ,गठिया ,जैसे रोग में राहत मिलती है 

BENEFITS FOR SKIN (त्वचा के लिए फायदेमंद )

धनिया में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं 

BENEFITS IN FEMALE ( महिलाओं के लिए फायदेमंद )   

धनिया के बीज महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होते हैं खासकर मासिक धर्म के समय होने वाली तकलीफों में राहत प्रदान करता है

ध्यान रहे की यह सब फायदे जनरल हैं और हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकते हैं ,इसलिए किसी भी उपाय को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या वैद्य की सलाह लेना ज़रूरी है खासकर अगर आपको पहले से ही कोई मेडिकल कंडीशन या एलर्जी है

FAQ 

1.  धनिये के बीज कैसे इस्तेमाल करे ?

धनिये के बीज को पीसकर चूरन बना कर या फिर पानी में इसके बीजो को भिगोकर रात भर रखने के बाद सुबह इसके पानी का सेवन कर सकते हैं तथा इसका इस्तेमाल भोजन में भी किया जा सकता है 

2. धनिया के बीज के क्या फायदे हैं ?

धनिया के बीज में कई गुण पाए जाते हैं जैसे ANTIMICROBIAL,एंटीऑक्सीडेंट ,इंफालामेटोरी,पाचन तंत्र को सुधारना ,ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना कॉलेस्ट्रोल  को नियंत्रित करना ,त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं

3. धनिया के बीज के साइड इफेक्ट्स क्या है ?

धनिया के बीज के ज्यादा सेवन से किसी को नुकसान पहुँच सकता हैइसलिए किसी भी उपाय को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या वैद्य की सलाह लेना ज़रूरी है खासकर अगर आपको पहले से ही कोई मेडिकल कंडीशन या एलर्जी है 

DISCLAIMER : इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सुचना के उद्देश्य के लिए है इन्हे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नही लिया जाना चाहिए ,किसी भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपना डॉक्टर से परामर्श जरूर लें



 

 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.